{"_id":"cc34271c8ffdd8736d4a0df55077fad4","slug":"election-notification-was-issued-in-amethi-also-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में भी जारी हुई ग्राम प्रधान चुनाव की अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में भी जारी हुई ग्राम प्रधान चुनाव की अधिसूचना
अमेठी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से ग्राम पंचायत प्रधान/सदस्य पद के लिए शनिवार को जारी चुनावी अधिसूचना के क्रम में रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी जगतराज त्रिपाठी ने अधिसूचना जारी कर दी। डीएम की ओर से जारी अधिसूचना में तहसीलवार समय सारिणी घोषित की गई है। जिले में 682 ग्राम प्रधान और 8,633 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होने हैं।
पहले चरण के लिए 16 व 17 नवंबर को आठ से चार बजे तक नामांकन दाखिल होंगे। 18 व 19 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 20 नवंबर को उम्मीदवारी वापस लेने का समय समाप्त होने के बाद बचे प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। पहले चरण के लिए 28 नवंबर को सुबह सात से शाम 4:30 बजे तक वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण के लिए 19 व 20 नवंबर को नामांकन दाखिल होंगे।
21 व 22 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 23 नवंबर को उम्मीदवारी वापस लेने का समय समाप्त होने के बाद बचे प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। दूसरे चरण के लिए 01 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण के लिए 21 व 23 नवंबर को नामांकन दाखिल होंगे। 24 व 26 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 27 नवंबर को उम्मीदवारी वापस लेने का समय समाप्त होने के बाद बचे प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। तीसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
चौथे चरण में शामिल ब्लॉकों में 27 व 28 नवंबर को नामांकन दाखिल होंगे। 29 व 30 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच तथा 01 दिसंबर को उम्मीदवारी वापसी और प्रतीक चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। चौथे चरण के लिए 09 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। सभी ब्लॉकों में मतों की गिनती 12 दिसंबर को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। आरओ की ओर से ब्लॉकों में सोमवार को अधिसूचना जारी की जाएगी।