{"_id":"619e813207662310d712e3cb","slug":"elecation-sultanpur-news-lko605949175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में मिल रही खामियों पर आयोग गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में मिल रही खामियों पर आयोग गंभीर
विज्ञापन
13. सुल्तानपुर के विकास भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग में बैठे डीएम और एसपी।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। विधानसभा मतदाता सूची के चल रहे पुनरीक्षण कार्यक्रम में नए आवेदनों में आ रहीं खामियों पर आयोग गंभीर हो गया है। खामियों को संज्ञान में लेते हुए बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इसे दुरुस्त कराते हुए सही सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। साथ ही पोलिंग स्टेशनों की तैयारी भी शुरू करने का निर्देश दिया।
विकास भवन स्थित एनआईसी सभाकक्ष से मुख्य निर्वाचन अधिकारी से बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े। जिला निर्वाचन अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ल ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण में नए मतदाताओं को बनाने के लिए भराए जा रहे फार्मों में आ रही गड़बड़ियों पर नाराजगी जताई।
उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों को क्रॉस चेकिंग व सुपर चेकिंग की व्यवस्था बेहतर बनाने का निर्देश दिया। साथ ही एआरओ को खामियों को दुरुस्त करते हुए सही सूची तैयार कराने की जिम्मेदारी दी। कार्य में और तेजी लाने के साथ अपडेशन की जरूरत बताई। संभावित चुुनाव को देखते हुए मतदेय स्थलों को दुुरुस्त कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मतदेय स्थलों के रैंप, बिजली, फर्नीचर, शौचालय आदि का सत्यापन कराने का निर्देश डीएम को दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन बी प्रसाद समेत संबंधित मौजूद रहे।