फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Elderly man raped teenage girl

Sultanpur News: बुजुर्ग ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Wed, 12 Jun 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 12 Jun 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Elderly man raped teenage girl
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात ग्रामीणों ने झोपड़ी में वृद्ध को किशोरी से दुष्कर्म करते पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी वृद्ध का ग्रामीणों ने वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



बल्दीराय थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की मां का आरोप है कि गांव का दशरथ (70) सोमवार की रात उसकी पुत्री (15) को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। वृद्ध किशोरी को लेकर गांव के बगल सूनसान में एक झोपड़ी में लेकर गया, जहां आरोपी किशोरी के साथ दुष्कर्म करने लगा। किशोरी ने मदद के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़कर झोपड़ी के पास पहुंचे। दोनों आपत्तिजनक अवस्था में मिले थे। ग्रामीणों ने वृद्ध को मौके से पकड़ा और उसका वीडियो बना लिया। वीडियो में किशोरी कह रही है कि आरोपी वृद्ध उसे ये कहकर लेकर आया कि तुम्हें 100 रुपये दूंगा, जैसे कहें वैसे करो। हालांकि वृद्ध का कहना है कि किशोरी उससे 100 रुपये मांग रही थी।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने पुलिस को फोन करके बुलाया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में एसओ बल्दीराय आरबी सुमन ने बताया कि पीड़िता को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मां की तहरीर पर आरोपी दशरथ के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed