फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Eight players selected in the volleyball team of Ayodhya division

Sultanpur News: अयोध्या मंडल की वॉलीबाल टीम में जिले की आठ खिलाड़ी शामिल

Sun, 25 Jun 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 25 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Eight players selected in the volleyball team of Ayodhya division
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से चार से छह जुलाई के बीच लखनऊ के बाबू केडी सिंह स्टेडियम में यूपी के विभिन्न मंडलों की महिलाओं की वालीबॉल टीम प्रतिभाग करेगी। इसमें अयोध्या मंडल की टीम में जिले की वॉलीबाल खिलाड़ी जानसी सिंह, रागिनी मिश्रा, साक्षी सिंह, संजना निषाद, अनन्या सिंह, स्वाति पटेल, सृष्टि सिंह पटेल व मिनी सिंह का चयन किया गया है।
विज्ञापन


जिला वॉलीबाल संघ के सचिव वेदप्रकाश उपाध्याय चैंपियन ने बताया कि जिले की वॉलीबाल खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उनका चयन अयोध्या की मंडलीय टीम में किया गया है। प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करने के बाद वे सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने लखनऊ जाएंगी।
विज्ञापन


खिलाड़ियों के चयन पर खेल प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष नागेंद्र प्रताप भोला सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, रामेंद्र सिंह राणा, राम शिरोमणि वर्मा, शिवम सिंह गोलू, मुनेंद्र मिश्र व अभिनव सिंह ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed