{"_id":"6735e081bb4866062d0cd4c9","slug":"eight-people-injured-including-woman-from-jackal-attack-in-sultanpur-five-animals-were-also-injured-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: इस जिले में सियार का हमला, महिला का चेहरा नोचा... सात अन्य को किया जख्मी; पांच पशुओं को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: इस जिले में सियार का हमला, महिला का चेहरा नोचा... सात अन्य को किया जख्मी; पांच पशुओं को किया घायल
Thu, 14 Nov 2024 05:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 14 Nov 2024 05:05 PM IST
सार
सुल्तानपुर में सियार ने लोगों पर हमला कर दिया। महिला का चेहरा नोच लिया।सात अन्य को भी जख्मी कर दिया। पांच पशुओं को घायल कर दिया।
विज्ञापन
सियार।
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के सुल्तानपुर में गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में सियार ने हमला बोला। एक महिला का मुंह नोचने के साथ ही कुल आठ लोगों को घायल किया। इसके अलावा तीन बकरी और दो भैंस पर भी हमला बोला। महिला का मुंह नोचन से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। इसमें मोतिगरपुर क्षेत्र के बेलवारी और दियरा के दो-दो लोग हैं। साथ ही बहरिया के रहने वाले चार लोग हैं। बहरिया में ही तीन बकरी और दो भैस को भी घायल किया है।
विज्ञापन
