{"_id":"66367b209375bd1fc5093e71","slug":"eight-cases-including-gangster-pending-against-sp-candidate-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-113070-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सपा प्रत्याशी पर चल रहे गैंगस्टर समेत आठ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सपा प्रत्याशी पर चल रहे गैंगस्टर समेत आठ केस
Sat, 04 May 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 04 May 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गठबंधन के हिस्से से सपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने वाले राम भुआल निषाद पर गोरखपुर की विभिन्न अदालतों में गैंगस्टर समेत आठ केस लंबित हैं। इसमें तीन केस में आरोप तय हो गया है। फिलहाल अभी किसी केस में सजा नहीं हुई है।
गोरखपुर निवासी सपा प्रत्याशी पर वहीं की दीवानी अदालत में मारपीट, बलवा, धोखाधड़ी, जानलेवा हमला व गैंगस्टर समेत आठ केस लंबित हैं। नामांकन में लगाए गए शपथ पत्र के मुताबिक सपा प्रत्याशी लखपति व उनकी पत्नी मीरा देवी करोड़पति हैं। मौजूदा समय में सपा प्रत्याशी के पास 70 हजार नकदी समेत चल संपत्ति तीन लाख 73 हजार रुपये है, जबकि उनकी पत्नी के पास 50 हजार नकदी समेत 67 लाख 72 हजार की चल संपत्ति है।
चेन व अंगूठी के शौकीन सपा प्रत्याशी के पास चल संपत्तियों में जीप, रिवाॅल्वर और उनकी पत्नी के पास दो कार समेत एक रायफल व पिस्टल है। गोरखपुर में सपा प्रत्याशी के पास कृषि व गैर कृषि भूमि समेत करीब 27 लाख आवासीय अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास देवरिया जिले में कृषि, गैर कृषि, अपार्टमेंट व आवासीय समेत दो करोड़ 76 लाख की अचल संपत्ति है। सपा प्रत्याशी की बीमा पालिसी और उनकी पत्नी के नाम करीब बैंक का करीब 36 हजार रुपये का ऋण है।