{"_id":"6a4289c710b3a83c52840bd720993885","slug":"eight-accused-were-present-in-court-including-anant-vikram-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंत विक्रम समेत आठ आरोपी कोर्ट में हुए पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंत विक्रम समेत आठ आरोपी कोर्ट में हुए पेश
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 16 Sep 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूपति भवन प्रकरण में बुधवार को भाजपा नेता अनंत विक्रम सिंह समेत आठ आरोपी सीजेएम कोर्ट में पेश हुए। सीजेएम विजय कुमार आजाद ने अनंत विक्रम सिंह समेत नौ आरोपियों का मामला सेशन कोर्ट के सुपुर्द करने का आदेश दिया। 30 सितंबर को जिला जज की कोर्ट में अनंत विक्रम सिंह समेत नौ आरोपियों के खिलाफ सुनवाई होगी।
अमेठी के जंगल रामनगर स्थित भूपति भवन के सामने तैनात सिपाही विजय प्रताप मिश्र की 14 सितंबर 2014 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तत्कालीन अमेठी कोतवाल मो. हामिद की तहरीर पर भाजपा नेता अनंत विक्रम सिंह समेत सात नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बीते दिनों अनंत विक्रम सिंह समेत नौ आरोपियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। बुधवार को अनंत विक्रम सिंह, आरोपी विजय प्रताप सिंह, संजय सिंह, विवेक सिंह, ओमप्रकाश सिंह, वीरेंद्र बहादुर, लल्लू सिंह व विजय सिंह सीजेएम कोर्ट में पेश हुए, जबकि आरोपी अवधेश सिंह की हाजिरी माफी की अर्जी दी गई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया कि सीजेएम विजय कुमार आजाद ने अनंत विक्रम सिंह समेत नौ आरोपियों का केस सेशन कोर्ट के सुपुर्द करने का आदेश दिया। 30 सितंबर को मामले में जिला जज की कोर्ट में सुनवाई होगी।