फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Effect of Nautapa is visible, humidity increased due to sun and shade

Sultanpur News: नौतपा का दिखने का लगा असर, धूप-छांव से बढ़ी उमस

Mon, 26 May 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 26 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Effect of Nautapa is visible, humidity increased due to sun and shade
बदलते मौसम के बीच भदैंया के रामपुर गांव में सोमवार सुबह छाए बादल के बीच सूर्य की लालिमा से आसमा
सुल्तानपुर। जिले में नौतपा का असर दिखाई देने लगा है। रविवार को बारिश होने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली थी। वहीं, सोमवार को नौतपा के दूसरे दिन धूप-छांव से उमस बढ़ गई। रात में लोगों को चैन नहीं मिल रहा। कूलर और पंखों से गर्म हवा निकल रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

रविवार से नौतपा की शुरुआत हुई है। न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार सुबह से ही धूप-छांव की आंखमिचौली जारी रही। सड़कों पर पैदल और बाइक से निकलने वाले लोग गमछे से चेहरा ढके हुए नजर आए। घरों में लोगों को उमस के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। न्यूनतम तापमान बढ़ने से दिन की अपेक्षा रात में उमस और भी ज्यादा परेशान कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का पेड़ की छांव में किसी तरह दिन तो बीत जाता है, लेकिन रात बिताना पहाड़ जैसा हो हो रहा है। रही-सही कसर बिजली कटौती पूरी कर दे रही है।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसमें 2.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा। इसमें 2.5 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। दक्षिणी-पूर्वी हवा की गति 5.7 किमी/घंटा रही। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed