फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Eclipse on Prime Minister's Agricultural Irrigation Scheme

जिले में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर लगा ग्रहण

Tue, 18 Aug 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Eclipse on Prime Minister's Agricultural Irrigation Scheme
सुल्तानपुर। जिले में उद्यान विभाग की ओर से संचालित प्रधानमंत्री कृषि योजना पर ग्रहण लग गया है। कोरोना संक्रमण काल में स्प्रिंकलर सेट और ड्रिप उपकरण से सिंचाई करने वाले सैकड़ों किसान लाभ पाने से वंचित हो गए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से सहायता राशि नहीं दिए जाने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत खेतों में सिंचाई की समस्या के निदान के लिए जल संरक्षण साधनों के निर्माण का क्रियान्वयन करना है, ताकि जिले में कृषि क्षेत्र को पानी उपलब्ध हो सके। सिंचाई के आधुनिक तकनीक का उपयोग करके कम पानी में अच्छी तरह से कृषि कार्य किया जाय।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत किसानों को सब्सिडी प्रदान की जाती है। इसमें लघु एवं सीमांत किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान मिलता है। इसके लिए 55 फीसदी केंद्र सरकार और 35 फीसदी राज्य सरकार अतिरिक्त राज्यांश सहायता राशि उपलब्ध कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में तमाम किसानों ने खेतों की सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर सेट व ड्रिप सिस्टम के उपकरणों की खरीद उद्यान विभाग में आवेदन के जरिए की है। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की वजह से प्रदेश सरकार ने सहायता राशि देने से इंकार कर दिया है। इससे जिले के सैकड़ों किसान अनुदान राशि से वंचित हो गए हैं।
सुल्तानपुर। करौंदीकलां विकास खंड क्षेत्र के प्रगतिशील किसान जगदीश सिंह का कहना है कि विभाग की मिलीभगत से अधिकृत कंपनियों के डीलर कंपनी के साथ ही स्थानीय दुकानदारों के यहां से भी किसानों से घटिया क्वालिटी के सिंचाई उपकरण की खरीद करवा रहे हैं।

किसानों के खेतों में ब्रांडेड कंपनी का सिंचाई उपकरण नहीं लगाए जाने से वे जल्दी खराब हो जा रहे हैं। इससे किसानों को मिलने वाले अनुदान का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने बाराबंकी की तर्ज पर प्रमुख सचिव उद्यान से ड्रिप इरीगेशन का सत्यापन कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed