{"_id":"6668a748f733159932060464","slug":"e-rickshaw-driver-dies-in-collision-with-suv-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-114544-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एसयूवी की टक्कर से ई रिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एसयूवी की टक्कर से ई रिक्शा चालक की मौत
Wed, 12 Jun 2024 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 12 Jun 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर हनुमानगंज कस्बे के पास मंगलवार को सुबह एसयूवी ने ई रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में ई रिक्शा चालक व उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर बाद पति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद एसयूवी मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। घायल पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के सौंराई गांव निवासी मोहम्मद फारूक (42) सुबह अपने निजी ई-रिक्शा से पत्नी गुलशन (38) के साथ सामान खरीदने शहर गया था। शहर से लगभग 10 बजे कुछ अन्य सवारियों के साथ वह वापस हनुमानगंज लौट रहा था। रास्ते में कई सवारियां उतर गईं। हनुमानगंज कस्बे के पास पहुंचते ही अचानक एसयूवी ने ई रिक्शा को पीछे टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा गड्ढे में पलट गया। दुर्घटना में ई रिक्शा चालक फारूक व उसकी पत्नी गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि एक अन्य सवार मामूली रूप से चोटिल हुआ। मौके पर ही फारूक की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की जानकारी पर कोतवाली देहात थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल गुलशन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदैंया ले जाया गया। दुर्घटना करने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाली देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
सदमे में आया परिवार
सौंराई गांव निवासी फारूक करीब एक साल से ई रिक्शा से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। इसके अलावा उसके पास आय का कोई दूसरा स्रोत नहीं था। उसकी पांच संतानें हैं। उसकी मौत से बड़ा पुत्र शाहरुख (17), पुत्री महक (15), नूर (13), नारा (11), सदयउर (9) सदमे में है।