{"_id":"58fe2c954f1c1ba065c0c674","slug":"dusty-storm-and-rain-creates-havoc","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी और बारिश ने मचाई तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी और बारिश ने मचाई तबाही
Amarujala Bureau
Updated Mon, 24 Apr 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
लोग और किसान परेशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की रात आई आंधी व पानी ने जिले में खूब तबाही मचाई। आंधी पानी में सैकड़ा भर से अधिक पेड़ उखड़कर गिर पड़े। इसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है और 16 हुुए। पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हाईवे समेत अन्य मार्ग पेड़ गिरने से घंटों जाम रहे।
विज्ञापन
करीब एक घंटे तक चली आंधी व हल्की बारिश के दौरान हाईटेंशन लाइन व लो वोल्टेज लाइन का तार व पोल टूटने से 18 विद्युत उपकेंद्र बंद हो गए हैं। रात से ही 10 लाख आबादी अंधेरे में है। इसमें वितरण खंड का करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। खेतों व खलिहानों में मड़ाई के लिए काटकर रखी गई गेहूं की फसल भीगने व उड़ने से किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ा है। मड़ाई कार्य ठप हो गया है।
विज्ञापन
बॉक्स
रविवार देर रात आए आंधी तूफान ने भारी तबाही मचाई। आंधी के दौरान पेड़ व सीमेंटेड शेड ढहने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक मवेशी की भी करौंदीकलां क्षेत्र में पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई। आंधी-पानी से कई लोगों के मकान व अन्य सामान का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी रामजग की पत्नी गयादेई (60) रोज की तरह रविवार की रात घर के सामने चारपाई पर सो रही थी। देर रात करीब 12 बजे आई तेज आंधी में गयादेई के घर के सामने स्थित आम का पेड़ अचानक धराशाई हो गया। पेड़ के नीचे दबने से गयादेई की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर उप जिलाधिकारी अमृतलाल बिंद ने सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
कूरेभार थाना क्षेत्र के मकदूमपुर बनरहा गांव निवासी शशिभान सिंह का मकान ईरूल चौराहे के पास स्थित है। रविवार की शाम उनकी पुत्री गरिमा सिंह (25) व उनकी छोटी बहन बिन्नी सिंह (19) घर के बाहर अगल-बगल चारपाई पर सो रही थीं। इसी दौरान शशिभान के घर के बगल स्थित सीमेंटेड शेड तेज हवा के झोंके से उड़कर गरिमा के ऊपर जा गिरा। घटना में गरिमा की मौके पर ही मौत हो गई। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रंडौली चौराहे के पास रविवार की देर रात आंधी-पानी के बीच जौनपुर की ओर जा रही एक एसयूवी अनियंत्रित होकर ट्रक में पीेछे से जा घुसी।