{"_id":"57ffbdbe4f1c1b6752290e7d","slug":"durga-puja-mahotsav-in-full-swing","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मां के दर्शन को उमड़ रही भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी मां के दर्शन को उमड़ रही भक्तों की भीड़
Amarujala Bureau
Updated Thu, 13 Oct 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
देवी मंदिरों में जयकारे
- फोटो : अमर उजाला
नगर में दुर्गा पूजा महोत्सव का उत्साह विजयादशमी पर्व के साथ ही चरम पर पहुंच गया है। विशालकाय पंडालों में देवी मां के दर्शन को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा है। शाम होते ही पूरा शहर रोशनी से जगमग हो जाता है। देवी जागरण, भंडारे व अन्य आयोजनों में भी आस्था का सैलाब उमड़ रहा है।
विज्ञापन
दुर्गा पूजा महोत्सव की शोभा दशहरे के बाद से बढ़ जाती है। देश-विदेश के मंदिरों के अलौकिक दृश्यों को देखने के लिए आसपास के जिलों के लोग भी सुल्तानपुर आते हैं। महोत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए गगनचुंबी पंडाल के दिव्य स्वरूप दूर सेे ही श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करने लगते हैं। इसके अलावा पंडालों के पास सजी आकर्षक झालरों के प्रकाश से पूरा शहर जगमग दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन
कहीं माता वैष्णो का दरबार, कहीं हिंगलाज देवी मंदिर दुर्गा पूजा महोत्सव की शोभा में चार चांद लगा देता है। प्रतिदिन विसर्जन तक जगह-जगह भंडारे व जागरण कार्यक्रम का आयोजन चलता रहता है। इसी कड़ी में शहर के पीडब्ल्यूडी मोहल्ले में विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
जागरण में विश्नोई एंड पार्टी के कलाकारों ने भव्य देवी गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश जायसवाल, नपा अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडेेय, संदीप जायसवाल, शिवम सिंह, आशीष सिंह, मदन सिंह, आशुतोष पांडेय, राहुल जायसवाल, सौरभ पांडेय, बिन्नू पांडेय मौजूद रहे।