फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Durga puja in full swing

दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतिम दिन उमड़ी भक्तों की भीड़

Wed, 04 Oct 2017 10:18 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 04 Oct 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Durga puja in full swing
पंडालों में बिखरी रौनक - फोटो : अमर उजाला

दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों के जयकारों से देवी पंडाल व शहर गूंज उठा। पंडालों व गुफाओं के अंदर स्थापित देवी प्रतिमाओं का दर्शन पूजन करने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों की ओर से पंडालों व आसपास भंडारे आयोजित किए गए। बृहस्पतिवार को शहर समेत ग्रामीण इलाकों में सजाए गए देवी पंडाल सूने हो जाएंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश भर में जिले की अनूठी दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को देवी पंडालों पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। हर तरफ देवी मां के जयकारे व भक्तों की कतारें देखी गईं। पूजा पंडालों के आसपास माता रानी के जयकारे सुनाई देने लगे। गभड़िया, सब्जी मंडी, पंचरास्ता, ठठेरी बाजार, दरियापुर, बाधमंडी, शाहगंज चौराहा, डाकखाना चौराहा, गंदानाला, चौक, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन सीताकुंड समेत विभिन्न मार्गों पर हजारों की संख्या में देवी मां के भक्त दर्शन करने पहुंच गए। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए स्वयंसेवी संगठनों ने स्वास्थ्य शिविर भी लगा रखे हैं।
विज्ञापन


पूजा पंडाल समितियों व संगठनों की ओर से जगह-जगह भंडारे भी आयोजित किए गए। गुड़मंडी, शाहगंज चौराहा, ठठेरी बाजार समेत कई जगहों की रोड लाइटें श्रद्धालुओं के मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हैं। शहर के पयागीपुर से गोलाघाट, करौंदिया से ओमनगर, अमहट चौराहे से सिरवारा रोड का इलाका हर तरफ रंग-बिरंगी झालरों की सजावट से जगमग हो रहा है। देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए बृहस्पतिवार को पंडाल उखाड़ दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed