फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Durga Pooja Mahotsav preparations started

देवी पंडाल के निर्माण में जुटे कारीगर

Thu, 14 Sep 2017 10:10 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 14 Sep 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
Durga Pooja Mahotsav preparations started
दुर्गा पूजा महोत्सव को कुछ ही दिन बचे - फोटो : अमर उजाला

जिले की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर में जगह-जगह देवी पंडाल बनाने के लिए कारीगीरों ने बांस-बल्ली लगानी शुरू कर दी है। पंडालों में स्थापित होने वाली देवी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में मूर्तिकार भी जुट गए हैं। मंगलवार को शहर में प्रमुख सड़कों के किनारे के विद्युत सप्लाई में बाधा उत्पन्न करने वाले पेड़ों की छंटाई और रास्ते में प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त करने का काम किया गया। विभिन्न पूजा पंडालों के निर्माण कार्य में कारीगर जोर-शोर से जुट गए हैं।

विज्ञापन



जिले का दुर्गा पूजा महोत्सव विजयादशमी से शुरू हो जाता है। 30 सितंबर को विजयादशमी पर्व है इस दिन से जिले का दुर्गा पूजा महोत्सव चरम पर हो जाता है। दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को तेज करने का फरमान जारी होते ही मातहतों ने तेजी दिखानी शुरू कर दी है। मंगलवार को शहर के सब्जी मंडी समेत प्रमुख सड़कों के किनारे पेड़ाें की टहनियों की छंटाई की गई। विद्युत आपूर्ति में बाधा व सड़कों पर आने वाली डालों को काट कर हटाया गया।
विज्ञापन


सुबह से शुरू हुआ यह काम देर शाम तक चला। नगर पालिका प्रशासन की ओर से साफ-सफाई के साथ ही मार्ग प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त की गई। वहीं, पूजा समितियों की ओर से बनवाए जा रहे पूजा पंडालों के निर्माण में तेजी आ गई है। कारीगर पूजा पंडालों के निर्माण कार्य में जुट गए हैं। मूर्तिकार भी देवी प्रतिमाओं का रंग-रोगन कर उन्हें अंतिम रूप देने में जुटे हैं। शहर के सब्जी मंडी, चौक, विवेकनगर, ठठेरीबाजार, बस स्टेशन, पयागीपुर समेत अन्य स्थानों ने देवी पंडाल तैयार करने के लिए कारीगर बांस-बल्ली के सहारे संबंधित देवस्थान का रूप देना शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed