{"_id":"575063b74f1c1b7f2f108c8c","slug":"durduriya-celebrated-in-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"501 महिलाओं ने लिया दुरदुरिया में हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
501 महिलाओं ने लिया दुरदुरिया में हिस्सा
Amarujala Bureau
Updated Thu, 02 Jun 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
गूंजे भक्ति के गीत
- फोटो : अमर उजाला
विकासखंड क्षेत्र के अभियाखुर्द काली माता मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को दुरदुरिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दुरदुरिया में 501 महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन कर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
काली माता पूजा समिति के तत्वावधान में वार्षिक दुरदुरिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी विवाहित महिलाओं ने दुरदुरिया कार्यक्रम में अवसान माई की कथा सुनी। उसके बाद सभी महिलाओं को लाई, चना व गुड़ का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
दुरदुरिया में अभियाखुर्द, अभियाकलां व गोपालपुर गांव की करीब 501 महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष विपिन पांडेय, हनुमान पांडेय, श्यामकरन पांडेय, कृष्ण कुमार, विजय शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन