फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Due to enmity, country-made bombs were thrown at the jeep, spreading terror

Sultanpur News: रंजिश में जीप पर फेंके देसी बम, फैलाई दहशत

Wed, 25 Feb 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 25 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Due to enmity, country-made bombs were thrown at the jeep, spreading terror
बंधुआकला के बबुरी गांव में खड़ी जीप के टूटे शीशे। -स्रोत- पुलिस
बंधुआकला। बबुरी ग्राम सभा में मंगलवार दोपहर प्रधान प्रतिनिधि ओमजीत सिंह के घर पर रामचरित मानस का पाठ चल रहा था। तभी चार बाइकों पर आठ लोग आए और घर बाहर खड़े वाहन पर देसी बम फेंकने लगे। बम से हुए धमाके से अफरा-तफरी मच गई। लोगो के आने पर बाइक सवार मौके से भाग निकले। इस मामले में चार नामजद समेत चार अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन

बबुरी निवासी ओमजीत सिंह के घर पर रामचरितमानस पाठ के लिए लोग जुटे थे। पुलिस को दी तहरीर की मुताबिक, ओमजीत सिंह की भाभी आरती सिंह पत्नी कमरजीत ने बताया कि उनके भतीजे अभिजीत का वरीक्षा कार्यक्रम बुधवार को है। उसके उपलक्ष्य में घर पर रामचरितमानस पाठ चल रहा था। आरोप है कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हवन-पूजन के दौरान चार बाइकों पर सवार आठ लोग उनके घर के सामने पहुंचे।
विज्ञापन

घर के बाहर खड़ी जीप पर उन लोगों ने देसी बम फेंके और भाग निकले। दो-तीन बम तेज धमाके के साथ फटे, जिससे जीप का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। धमका होते ही कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई, लोग दहशत में आ गए। आरती सिंह ने तहरीर में दाउदपुर निवासी विष्णु प्रभाकर मिश्र, मझना निवासी आशीष पांडेय, पूरे भोज तिवारी निवासी ध्रुव तिवारी व रामापुर निवासी उज्ज्वल सिंह (रामापुर) व अन्य लोगों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। बंधुआकला थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश में घटना हुई है। पीड़िता की तहरीर पर चार नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed