{"_id":"6137aabd8ebc3eb750292717","slug":"drug-spray-sultanpur-news-lko594521378","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलाया गया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलाया गया अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। मच्छर जनित संचारी रोगों से नियंत्रण के लिए मंगलवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों में राष्ट्रीय फाईलेरिया नियंत्रण इकाई के तत्वावधान में अभियान चलाया गया। नालियों व रुके हुए पानी में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। साथ ही मोहल्ले के लोगों को इन बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए।
अभियान के तहत सिविल लाइनके सरकारी आवास, जजेज कॉलोनी समेत अन्य रिहायशी इलाकों में घरों के भीतर गमले, कूलर के पानी, रुके हुए पानी के स्थलों की जांच की गई। शहर के दरियापुर व सीताकुंड वार्ड में अभियान चलाकर नालियों व रुके हुए जल में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। फाइलेरिया इंस्पेक्टर विजय कुमार ने मोहल्ले के लोगों को मच्छर जनित संचारी रोगों से बचने के उपाय बताए। कहा कि बरसात के बाद अपने घरों के इर्द-गिर्द सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। घर के गमले, कूलर, अंधेरी नमी वाली जगह पर ब्लीचिंग पाउडर व दवाओं का छिड़काव कराकर मच्छरों को बढ़ने से रोकना चाहिए।