फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Drain construction work stopped even after court order

Sultanpur News: कोर्ट के आदेश के बाद भी नाली निर्माण का रोका काम

Fri, 25 Oct 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 25 Oct 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Drain construction work stopped even after court order
कादीपुर (सुल्तानपुर)। चकबंदी अधिकारी न्यायालय के निर्णय के बाद नाली बनवाने के लिए नगर पंचायत की ओर से बृहस्पतिवार को काम शुरू कराया गया। काम शुरू होते ही मुस्लिम पक्ष के लोगों के विरोध के चलते तहसील प्रशासन ने काम रुकवा दिया है।
विज्ञापन

कादीपुर कस्बे के जवाहर नगर मोहल्ले में देवी मरी माई का स्थान और कब्रिस्तान को लेकर दो समुदायों में विवाद चल रहा था। मुस्लिम पक्ष ने चकबंदी अधिकारी न्यायालय में मामले को लेकर 40 वर्ष पूर्व वाद दायर किया था। न्यायालय से 19 सितंबर 2024 को नगर पंचायत के पक्ष में संबंधित जमीन देने का निर्णय आया था।
विज्ञापन

निर्णय के विरोध में मुस्लिम पक्ष एसओसी न्यायालय में अपील दायर की है, जहां से उन्हें स्थगनादेश नहीं मिला है। मुस्लिम पक्ष मामले को लेकर हाईकोर्ट गए, लेकिन वहां से भी राहत नहीं मिली। बीते दिनों कोतवाली में एसडीएम उत्तम कुमार तिवारी समेत अन्य अधिकारियों ने मुस्लिम पक्ष को बुलाकर बैठक की थी। मुस्लिम पक्ष ने नाली निर्माण पर सहमति जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पंचायत ने संबंधित जमीन पर नाली निर्माण कराने के लिए जब साफ-सफाई का काम शुरू कराया तो मुस्लिम पक्ष के लोग मौके पर पहुंच आपत्ति जताने लगे। तहसीलदार घनश्याम भारती, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने काम को रोक दिया और मामले को सुलझाने की कोशिश की।
नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने कहा कि तहसील प्रशासन की वार्ता होने के बाद नाली निर्माण के लिए सहमति बनने के बाद ही जल्द काम शुरू कराया जाएगा। इसके बावजूद मुस्लिम पक्ष को आपत्ति हुई है।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य घनश्याम चौहान, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, दीपक अग्रहरि, सर्वेश कुमार सिंह, सभासद बृजेश बहादुर सिंह, शैलेंद्र उपाध्याय, गौरव तिवारी, बृजेश सिंह चौहान, वहीं मुस्लिम पक्ष से इबरार अहमद, अख्तर खान, इसरार, अशफाक, नदीम आदि लोग जमा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed