फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Drain bridge damaged, traffic stopped

Sultanpur News: नाले का पुल क्षतिग्रस्त, रोका आवागमन

Sat, 10 Aug 2024 04:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 10 Aug 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Drain bridge damaged, traffic stopped
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र स्थित मूंगर-पुरुषोत्तमपुर मार्ग के नाले का पुल क्षतिग्रस्त होने से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। इसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाले करीब दो हजार लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। अब उन्हें घूमकर दूसरे मार्गाें से जाना पड़ेगा। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण ने बताया कि बरसात के बाद पुल का निर्माण कराए जा सकेगा।
विज्ञापन



जयसिंहपुर कस्बे से मूंगर जाने वाले मार्ग पर साटा के पास नाले पर स्थित पुल काफी दिनों से जर्जर हालत में था। समय से मरम्मत नहीं होने से पुल बरसात के मौसम में बीच में कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों के निरीक्षण में वाहनों के आवागमन के दौरान खतरे की आशंका पाई गई। इंजीनियरों की रिपोर्ट पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संतोषमणि त्रिपाठी ने पुल से आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन



उन्होंने लोगों को दूसरे मार्गों से आवागमन की सलाह दी है। पुल से आवागमन बंद हो जाने से करीब सात किमी लंबे मार्ग पर प्रतिदिन आवागमन करने वाले दो हजार से ज्यादा लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस मार्ग पर दो स्कूल भी पड़ते हैं। इन स्कूलों के लिए चलने वाले वाहनों को भी घूमकर जाना पड़ेगा। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण ने बताया कि बरसात के बाद पुल का निर्माण कराए जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed