{"_id":"6866d77c620430f3a804cdc7","slug":"dowry-harassment-case-filed-against-in-laws-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-136295-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
Fri, 04 Jul 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोसाईगंज के फतेहपुर संगत निवासी मूलचंद्र सोनी की पुुत्री शिवानी सोनी के मुताबिक, उनकी शादी 17 फरवरी 2023 को शुभम सोनी निवासी बड़गांव, संग्रामपुर, जिला अमेठी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शिवानी का आरोप है कि उनके पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक, दहेज में कार दी थी।
शादी के कुछ दिनों बाद पति शुभम सोनी, ससुर अच्छेलाल, सास देवकी, देवर शिवम, जेठ सतीश, संदीप, जेठानी निशा सोनी, ज्योति सोनी व ननद किरन सोनी दहेज के रूप में 20 लाख रुपये की मांग करने लगे। मना करने पर आरोपीगण उनको प्रताड़ित करने लगे। नौ मई को आरोपियों ने मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। गोसाईगंज थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया गया है।