फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Don't be afraid of bullies, face them boldly

Sultanpur News: मनचलों से डरें नहीं, उनका डटकर सामना करें

Wed, 16 Apr 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 16 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Don't be afraid of bullies, face them boldly
मोतिगरपुर के पेमापुर ​स्थित श्याम कुमारी बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिख - फोटो : संवाद
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत बुधवार को मोतिगरपुर के पेमापुर स्थित श्याम कुमारी बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बेटियों को निडर बनाने के टिप्स दिए गए। मनचलों से डरने के बजाय उनका डटकर सामना करने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी व प्रशिक्षक अमीना बानो ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि मनचलों से डरें नहीं, उनका डटकर सामना करें। बेटियां भी बेटों की तरह समाज में बराबरी की हकदार हैं। सरकार ने महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए कड़े कानून बनाए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि ऐसे में अगर आपके साथ कुछ गलत हो रहा है तो महिला हेल्पलाइन पर फोन कर पुलिस की मदद लें। अपनी सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण आज की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान अमीना बानो और उनकी टीम के स्वास्तिक उपाध्याय, प्रियांशु तिवारी व अनुकूल यादव ने छात्राओं को दुश्मन पर काबू पाने की आसान तकनीक बताई। इसके साथ ही संकटकाल में पेन, मोबाइल फोन, दुपट्टा से खुद का बचाव करने का तरीका भी सिखाया।


दो घंटे के प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को पंच, किक, अटैक, डिफेंस के साथ विरोधी के वार से खुद को बचाने का तरीका बताया गया। इस मौके पर शिक्षिका सीमा सिंह, सिंधुलता त्रिपाठी, प्रियंका पांडेय, गायत्री पाल, सुनीता सिंह, ऊषा वर्मा, रीना वर्मा, वैष्णवी सिंह, शबनम बानो व रिया यादव समेत करीब 200 छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed