{"_id":"579ce2364f1c1b704721e624","slug":"doctors-protested-against-rule","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन
Amar ujala Bureau
Updated Sat, 30 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दैनिक स्थापना नियमावली 2016 की अधिसूचना के विरोध में आईएमए के आह्वान पर शनिवार को चिकित्सकों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद चिकित्सकों ने जिला प्रशासन को एक ज्ञापन दिया।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीराम गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी दैनिक स्थापना नियमावली 2016 की अधिसूचना लागू हो गई तो बहुत सारे अस्पताल बंद हो जाएंगे। इलाज महंगा हो जाएगा।
आईएमए जिला सचिव डॉ. सादिक अली ने कहा कि एक्ट के अनुसार प्रमुख रूप से चिकित्सा संस्थान को पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा, किसी भी तरह का चिकित्सा शिविर या कैंप लगाना असंभव होगा। आईएमए एकल क्लीनिक को इस एक्ट से बाहर रखने की मांग करता है।
विज्ञापन
डॉ. सादिक ने कहा कि हमारे देश में ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाएं बदतर हालत में है। सभी लाइसेंस के लिए एकल खिड़की की व्यवस्था होनी चाहिए। प्रदर्शन के बाद चिकित्सकों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। इस मौके पर कई चिकित्सक मौजूद रहे।