फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Doctor was taking salary without attendance for five months

Sultanpur News: पांच महीने से बिना हाजिरी वेतन ले रहा था डॉक्टर

Tue, 06 Aug 2024 03:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 06 Aug 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Doctor was taking salary without attendance for five months
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। सीएचसी जयसिंहपुर में एक चिकित्सक पांच महीने से नौकरी कर रहे हैं। हाजिरी रजिस्टर की मानें तो रोज आते हैं, रोज ड्यूटी करते हैं। किंतु सीएचसी अधीक्षक के अलावा बाकी स्टाफ उन्हें न नाम से जानता है न चेहरे से। जब एसीएमओ निरीक्षण पर पहुंचे तो स्टाफ से यह कहानी सुनकर हैरान रह गए। उन्होंने डॉक्टर की निरंतर गैरहाजिरी की रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी।
विज्ञापन



अपर मुख्य चिकित्साधिकारी पीडी त्रिपाठी ने सोमवार को सुबह स्थानीय सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय डॉ. दिनेश चंद्रा अनुपस्थित मिले, अधीक्षक भी बाहर थे। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने अभिलेख व अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कर्मियों ने डॉ. दिनेश के बारे में अनभिज्ञता जताई तो एसीएमओ अवाक रह गए, क्योंकि इसके पहले प्रतिदिन उनके हस्ताक्षर उपस्थित पंजिका पर दर्ज थे।
विज्ञापन


हालांकि अधिक जानकारी लेने पर कर्मियों ने टालमटोल शुरू कर दी। एसीएमओ ने यहां दवाओं की उपलब्धता व ड्यूटी रोस्टर की जानकारी लेने के बाद परिसर की सफाई व्यवस्था देखी। यहां ड्यूटी चार्ट व कर्मचारियों की उपस्थिति बोर्ड पर भी संबंधित डॉक्टर का नाम नहीं था। हालांकि एसीएमओ ने डॉक्टर के खिलाफ कठोर कार्यवाही कराने की बात मौके पर कही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






सीएमओ को दी गई है रिपोर्ट : डॉ. त्रिपाठी
एसीएमओ डॉ. पीडी त्रिपाठी ने कहा कि सीएमओ इस बात का निरंतर प्रयास कर रहे हैं कि चिकित्सक और स्टाफ नियमित और समय पर अस्पताल पहुंचे। किंतु फिर भी इस तरह कहीं न कहीं कोई न कोई खामी मिल जाती है। डॉ. दिनेश चंद्रा गैरहाजिर होने के बाद भी रजिस्टर पर हाजिरी दे रहे थे। इसकी रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी गई है। उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके पटेल ने डॉक्टर दिनेश चंद्रा के बारे में पूछने पर गोलमोल जवाब देते हुए बताया कि वह स्वास्थ्य मेले में भी रहते हैं और अक्सर उनकी ड्यूटी अन्य स्थानों पर लगती रहती है लेकिन वह अस्पताल आते हैं। हालांकि ड्यूटी चार्ट में आज तक डॉ. चंद्रा का नाम दर्ज नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed