{"_id":"671fd3dd0f1cb80a7508418e","slug":"doctor-ghanshyam-tiwaris-wife-testified-in-the-murder-case-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-121551-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड में पत्नी ने दी गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड में पत्नी ने दी गवाही
Mon, 28 Oct 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
पांच नवंबर को होगी जिरह, 23 सितंबर 2023 को चिकित्सक की पीट-पीटकर हुई थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड के मामले में पत्नी ने सोमवार को आरोपियों के खिलाफ गवाही दी। एडीजे प्रथम संतोष कुमार ने जिरह के लिए पांच नवंबर की तिथि नियत की है।
लंभुआ के सखौली कला गांव निवासी डॉ. घनश्याम तिवारी जयसिंहपुर सीएचसी पर संविदा चिकित्सक थे। उनकी 23 सितंबर 2023 को कोतवाली नगर के नरायनपुर गांव में पीट-पीटकर हत्या दी गई थी। मृतक की पत्नी निशा तिवारी ने नरायनपुर गांव निवासी अजय नारायण सिंह, उनके पिता जगदीश नारायण सिंह, चचेरे भाई विजय नारायण सिंह और ड्राइवर दीपक सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी विजय नारायण सिंह की हत्या हो गई है जबकि अन्य तीनों आरोपियों के केस की सुनवाई एडीजे प्रथम संतोष कुमार की कोर्ट में चल रही है। सोमवार को वादी मुकदमा निशा तिवारी कोर्ट में गवाही देने के लिए पेश हुई। उनका मुख्य बयान दर्ज किया गया, लेकिन जिरह के लिए बचाव पक्ष ने मौका ले लिया। कोर्ट ने जिरह के लिए पांच नवंबर की तिथि नियत कर दी है।
पूर्व विधायक पर दर्ज केस में सुनवाई पांच को
सुल्तानपुर। चांदा के पूर्व बसपा विधायक सफदर रजा के खिलाफ दर्ज केस में सोमवार को सुनवाई नहीं हो पाई। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए पांच नवंबर की तिथि नियत की है। 19 सितंबर 2014 को लेखपाल विजय कुमार सिंह ने पैमाइश से मना करने और धमकाने का आरोप लगाते हुए धम्मौर थाने में पूर्व विधायक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। -संवाद