{"_id":"64cd41639480fc8143000879","slug":"doctor-agitated-over-indecency-services-stopped-in-chc-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-1249-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अभद्रता पर भड़के डॉक्टर, सीएचसी में सेवाएं ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अभद्रता पर भड़के डॉक्टर, सीएचसी में सेवाएं ठप
Fri, 04 Aug 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार देर रात भर्ती महिला के इलाज को लेकर परिजनों ने ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक से अभद्रता की। गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दे डाली। इस घटना के विरोध में डॉक्टर से लेकर स्टाफ तक ने हड़ताल शुरू कर दी। शुक्रवार दोपहर तक मान मनौवल चला। बाद में डीएम के केस दर्ज कराने के आश्वासन पर डाॅक्टर काम पर लौटे।
सीएचसी में बृहस्पतिवार रात भर्ती एक महिला की देखभाल के लिए स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मामपुर निवासी पंकज पांडेय उर्फ मोनू पांडेय आए थे। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. धर्मराज सरोज का आरोप है कि पंकज ने उनसे अभद्रता करते हुए अन्य कर्मियों से भी गालीगलौज की। सभी को जान से मारने की धमकी दी और जाति सूचक गालियां भी दीं।
शुक्रवार सुबह से ही घटना के विरोध में ओपीडी ठप कर चिकित्सा कर्मी काम से विरत हो गए। चिकित्सा कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से आरोपित व पुलिस अधिकारी सकते में आ गए। चिकित्सक व अन्य कर्मियों से समझौते का प्रयास शुरू हुआ। इस दौरान मामले की जानकारी सीएमओ को दी गई। स्थानीय विधायक सीताराम वर्मा ने भी मामले की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
उधर, प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मामूली कहासुनी का मामला था। समझौते की बात चल रही है। मामला न सुलझा तो केस दर्ज किया जाएगा। जब विवाद नहीं सुलझा तो डीएम जसजीत कौर ने चिकित्सकों से बात की और एफआईआर दर्ज कराने का भरोसा दिलाया। डीएम के आश्वासन पर चिकित्सा कर्मियों का गुस्सा शांत हुआ और ओपीडी शुरू की।