फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Do not run fan during day time, protect children from cold

Sultanpur News: दिन में पंखा न चलाएं, बच्चों को ठंड से बचाएं

Sun, 24 Nov 2024 03:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 24 Nov 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Do not run fan during day time, protect children from cold
सुल्तानपुर। जिले में ठंड बढ़ने के साथ ही बच्चों में बुखार और निमोनिया की शिकायतें आने लगी हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना करीब 30-40 मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सक इलाज के साथ-साथ बच्चों को ठंड से बचाने का सुझाव दे रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि दिन में अब पंखा चलाने की जरूरत नहीं है। रात में बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाएं और रजाई और कंबल का प्रयोग करें।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम करन ने बताया कि गुलाबी ठंड के साथ प्रदूषित वातावरण बच्चों में निमोनिया और एलर्जी की समस्या खड़ी कर रहा है। दोनों ही कारणों से रोजाना मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बच्चे पहुंच रहे हैं। ऐसी स्थिति में पीड़ित को इनहेलर थेरेपी दी जा रही है। खांसी और ठंड लगकर बुखार आना, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, थकान और कमजोरी, तेजी से सांस लेना आदि निमोनिया के लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि अभी कोल्ड डायरिया प्रभावित नहीं कर रहा है, लेकिन अभिभावकों को एहतियात बरतना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश ने बताया कि निमोनिया का अभी शुरुआती चरण है। इस लिए सावधानी बरते की जरूरत है। बच्चों को बाहर को हवा से जितना बचाएंगे, उतना बेहतर रहेगा। घर में यदि किसी व्यक्ति को खांसी, जुकाम है तो वह बच्चों से दूरी बनाकर रखें। रात में छोटे बच्चों को ठंड से बचाने का ध्यान रखें। धूल व प्रदूषण के संपर्क में बच्चों को न आने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed