{"_id":"6a3583f257b52601e50dc4cb","slug":"dm-withholds-salaries-of-25-officials-over-negligence-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-158798-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: लापरवाही पर डीएम ने रोका 25 अधिकारियों का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: लापरवाही पर डीएम ने रोका 25 अधिकारियों का वेतन
Fri, 19 Jun 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने व झूठी रिपोर्ट देने वाले अधिकारियों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम इंद्रजीत सिंह ने बृहस्पतिवार देर रात समीक्षा की थी, शुक्रवार शाम को आदेश जारी कर 25 विभागीय अधिकारियों का वेतन रोक दिया है। साथ ही निस्तारण में सुधार के निर्देश दिए हैं।
कलेक्ट्रेट में एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की समीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अभियंता विद्युत सुल्तानपुर, लंभुआ, कादीपुर, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड, लीड बैंक मैनेजर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कादीपुर सहित कई एडीओ पंचायतों व प्रभारी चिकित्साधिकारी का एक दिन का वेतन रोक दिया। डीएम ने कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।