फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   dm warned seven ado

सात एडीओ आईएसबी को चेतवानी पत्र

Sat, 20 Jun 2015 11:03 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमरउजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sat, 20 Jun 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार देर शाम डीएम की अध्यक्षता में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। समीक्षा के दौरान विकास कार्यो में लापरवाही मिलने पर डीएम ने सात एडीओ आईएसबी  को चेतावनी पत्र व पांच एडीओ पंचायत को नोटिस देकर एक सप्ताह में जवाब देने को कहा है।

विज्ञापन

शासन के आदेश पर जिले के सभी विकास खंडों में संचालित विकास कार्यो की हकीकत जानने के लिए शुक्रवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय आजीविका मिशन में गठित ऐसे समूह जिनका पूर्व में रिवॉल्विंग फंड जारी हो चुका है उनकी बैंक लिंकेज प्रगति खराब पाई गई। डीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए ब्लॉकों के एडीओ आईएसबी को चेतावनी पत्र जारी कर एक सप्ताह में जवाब देने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में संचालित मनरेगा कार्याें की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर एडीओ पंचायत अमेठी, गौरीगंज, मुसाफिरखाना, शाहगढ़ व शुकुल बाजार को फटकार लगाते हुए जवाब देने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान तालाबों से अतिक्रमण हटवाने के लिए पुलिस व राजस्व की टीम गठित करने का भी आदेश दिया गया। बैठक में सीडीओ ओमप्रकाश, डीडीओ ओपी पांडेय, सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed