फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   DM took stock of the system of night shelters

डीएम ने लिया रैन बसेरे की व्यवस्था का जायजा

Mon, 21 Dec 2020 09:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
DM took stock of the system of night shelters
सुल्तानपुर। जिले में शीतलहरी के साथ शुरू हुई कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने कंबल वितरण शुरू करा दिया है। रविवार की रात में डीएम ने ठंड से बचाव के लिए किए गए इंतजाम का जायजा लिया तो एडीएम वित्त एवं राजस्व ने ठंड से सिकुड़ रहे लोगों को कंबल वितरित किया।
विज्ञापन

जिले में शुरू हुई शीतलहरी के साथ तीन दिनों से पड़ रही भीषण ठंड को देखते हुए प्रशासन ने गरीबों को सर्दी से बचाने के इंतजाम शुरू कर दिए हैं। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता स्वयं प्रशासन की ओर से किए गए बचाव के इंतजाम का जायजा ले रहे हैं। शनिवार की देर शाम डीएम ने पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में बनाए गए रैन बसेरा का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन

शहर में विभिन्न जगहों पर अलाव का निरीक्षण किया। इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर के पास बनाए गए रैन बसेरे का निरीक्षण किया। उन्होंने रैन बसेरा में ठहराए गए तीन लोगों से व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। डीएम ने गरीबों व बेसहारा को ठंड से बचाव के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की रात को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/दैवी आपदा अधिकारी उमाकांत त्रिपाठी ने शहर में बस स्टेशन समेत अन्य जगहों पर भ्रमण कर ठंड से सिकुड़ रहे असहायों को कंबल ओढ़ाया। बस स्टेशन पर उन्होंने एक रिक्शा चालक को कंबल ओढ़ाया।
इसके साथ ही बस स्टेशन समेत अन्य जगहों पर अलाव का जायजा लिया। अलाव की संख्या कम मिलने पर नगर पालिका को व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। इस मौके पर तहसीलदार जितेंद्र गौतम भी मौजूद रहे।

अपर जिलाधिकारी वित्त उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि फर्म की ओर से अभी तक छह हजार कंबलों की आपूर्ति की गई है। इसमें विभिन्न तहसीलों की ओर से करीब चार हजार कंबल असहायों व गरीबों में वितरित किया जा चुका है। शेष कंबलों को वितरित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed