फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   DM Stuck in jam on highway.

क्रेन पलटने से हाईवे जाम, डीएम भी फंसे

Tue, 09 Feb 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Tue, 09 Feb 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
DM Stuck in jam on highway.

खड्ड में पलटे टैंकर को निकालने पहुंचा एक क्रेन मंगलवार सुबह बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गया। क्रेन के सड़क पर पलटने से राजमार्ग बंद हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में दूसरा क्रेन बुलाकर दोनों वाहनों को हटाने के बाद यातायात पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से जाम समाप्त करवाया। इस दौरान डीएम भी काफी देर तक जाम में फंसे रहे।

विज्ञापन



टैंकर चालक मो. शरीफ मंगलवार को एसीसी सीमेंट फैक्ट्री टिकरिया से ऊंचाहार जा रहा था। वह शहर के पश्चिमी छोर पर बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लोदी नाला के पास पहुंचा ही था कि टैंकर अचानक खड्ड में पलट गया। टैंकर को निकालने की कोई स्थिति नहीं देख इसके लिए क्रेन बुलाया गया। सूचना पर पहुंचा क्रेन टैंकर को निकालने की कोशिश में जुटा ही था कि अचानक वह भी बीचो-बीच रोड पर पलट गया।  यह हाईवे रायबरेली और सुल्तानपुर को सीधे जोड़ता है। साथ ही वाहन चालक अमेठी व जगदीशपुर जाने के लिए भी कस्बे में इसका इस्तेमाल करते हैं।  क्रेन के रोड पर पलटने से दोनों तरफ का यातायात ठप हो गया।
विज्ञापन


 देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम की हालत यह रही कि अपने आवास से कलेक्ट्रेट जाने के लिए निकले जिलाधिकारी जगतराज त्रिपाठी भी इसमें फंस गए। बाद में कलेक्ट्रेट से आए एडीएम के वाहन से डीएम कार्यालय आए। रोड पर क्रेन पलटने की वजह से लगे जाम से निपटने के लिए दूसरा क्रेन बुलाकर दोनों वाहन सड़क से हटाए गए। इसके बाद यातायात पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से यातायात बहाल करवाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक राजमार्ग पर जाम लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed