फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   DM strict on applying inferior material in construction

डीएम ने किया निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट भवन का निरीक्षण

Fri, 29 Nov 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
DM strict on applying inferior material in construction
अमेठी। डीएम ने शुक्रवार को विशुनदासपुर में निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट भवन का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर डीएम ने इसकी जांच प्रयोगशाला से कराने का निर्देश परियोजना प्रबंधक को दिया।
विज्ञापन

डीएम ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त टाइल्स, वायरिंग व सिनेटरी की सामग्री की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा कर भवन हस्तांतरित करने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया।
विज्ञापन

जामों रोड स्थित शहर के विशुनदासपुर में कलेक्ट्रेट के लिए भूमि अधिग्रहीत होने के बाद भवन निर्माण के लिए शासन ने 10.40 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी थी।
पैकफेड को कार्यदायी संस्था नामित करने हुए निर्माण पूरा करने के लिए जनवरी 2018 की समय सीमा तय की गई थी। धन आवंटन के साथ ही कार्यदायी संस्था पैकफेड को प्रथम किस्त के रूप में चार करोड़ रुपये अवमुक्त भी कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनराशि अवमुक्त होने के बाद कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण कार्य में शिथिलता की शिकायत पर डीएम अरुण कुमार ने शुक्रवार को निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट का स्थलीय निरीक्षण किया।
डीएम ने कार्यदायी संस्था के अफसरों के साथ निर्माणाधीन भवन का बारीकी से निरीक्षण कर लगाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता परखी। इस दौरान निर्माण कार्य में प्रयुक्त ईटों में दरार, आकार व साइज के साथ प्रयुक्त सामग्री की खराब गुणवत्ता देखकर परियोजना प्रबंधक को जमकर फटकार लगाई।

डीएम ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की जांच करवाते हुए रिपोर्ट से अवगत कराने का निर्देश दिया। इस दौरान कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड फैजाबाद के अधिशाषी अधिकारी, सहायक अभियंता सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed