{"_id":"5f662e908ebc3e74872c16d6","slug":"dm-started-construction-of-panchayat-building-by-running-shovel-sultanpur-news-lko540959976","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने फावड़ा चलाकर शुरू किया पंचायत भवन का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने फावड़ा चलाकर शुरू किया पंचायत भवन का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। दूबेपुर विकास खंड के हरखीदौलतपुर ग्राम पंचायत में स्वीकृत पंचायत भवन के निर्माण कार्य का डीएम ने फावड़ा चलाकर शुभारंभ किया। अचानक गांव पहुंचे डीएम ने मनरेगा से बनाए जा रहे तालाब व सामुदायिक प्रसाधन का निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता को भी देखा। इसके पहले डीएम ने शहर के शाहगंज पुलिस चौकी का भी निरीक्षण किया।
ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे कार्यों की हकीकत जानने शनिवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, सीडीओ अतुल वत्स के साथ दूबेपुर के हरखीदौलतपुर ग्राम पंचायत पहुंच गए। ग्राम पंचायत में मनरेगा से कराए जा रहे तालाब निर्माण व सामुदायिक प्रसाधन के निर्माण समेत अन्य कार्यों का निरीक्षण कर उसका सत्यापन किया।
गांव में स्वीकृत पंचायत भवन की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने फावड़ा चलाकर भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने संबंधित को गुणवत्तापूर्ण निर्माण का निर्देश दिया है। इसके पहले डीएम शहर के शाहगंज पुलिस चौकी का अचानक निरीक्षण करने पहुंच गए। सुबह करीब 10 बजे पुलिस चौकी पहुंचे डीएम ने चौकी की व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
उन्होंने चौकी के स्टाफ की मौजूदगी का सत्यापन रजिस्टर से किया। साथ ही अन्य अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। डीएम ने पुलिस चौकी इंचार्ज को अपनी समस्या लेकर आने वाले फरियादियों के साथ शालीनता से पेश आने व त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।
चौकी क्षेत्र में आने वाले मोहल्लों की भी उन्होंने जानकारी ली। इसके पहले डीएम ने केएनआईटी कोविड केयर सेंटर में अधिकारियों के साथ बैठक करके कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण का निर्देश दिया। कहा कि शासन से जारी गाइडलाइन के तहत कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के उपाय किए जाए। इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त उमाकांत त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी मौजूद रहे।