{"_id":"669eebe2b3d345c2f607b054","slug":"dm-listened-to-complaints-not-a-single-one-was-resolved-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-116288-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डीएम ने सुनीं शिकायतेें, एक का भी निस्तारण नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डीएम ने सुनीं शिकायतेें, एक का भी निस्तारण नहीं
Tue, 23 Jul 2024 05:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। डेहरियावां की अनीता सिंह आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में फिर अपनी पुरानी आबादी से होकर गुजरने वाली नाली को बंद कर दिए जाने का मामला लेकर पहुंचीं। डीएम को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि पड़ोसियों की ओर से पुरानी नाली बंद कर दिए जाने से बारिश का पानी उसके घर में घुस रहा है। पिछली बैठक में दिए गए प्रार्थनापत्र पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इस पर डीएम ने एसडीएम को मामला देखवाते हुए निस्तारण कराने का निर्देश दिया है।
तहसील सभागार के समाधान दिवस में इसी तरह से अन्य मामले आए। नंदौली गांव निवासी शिकायतकर्ता रामराज ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी जमीन के सीमांकन का वाद उपजिलाधिकारी के लंबित है, लेकिन राजस्व निरीक्षक की ओर से मौके का सीमांकन नहीं किया गया है। इस पर डीएम ने एसडीएम को प्रकरण का निस्तारण करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 104 शिकायतें आईं।
इसमें राजस्व की 38, पुलिस विभाग की 33, पूर्ति विभाग 10, वन विभाग एक, विकास 20 ,पीडब्ल्यूडी एक, नलकूप विभाग की एक शिकायत रही। मौके पर किसी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया है। इस मौके पर जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश पासी, पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, सीडीओ अंकुर कौशिक, उपजिलाधिकारी प्रवीण कुमार, सीओ सौरभ सामंत समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
एसडीएम की मौजूदगी में सुनी गईं शिकायतें
सुल्तानपुर। बल्दीराय के अलावा अन्य चारों तहसीलों में संबंधित एसडीएम की मौजूदगी में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर में एसडीएम टीपी सिंह की मौजूदगी में आयोजित दिवस में 96 शिकायतें आईं। जयसिंहपुर में एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में आईं154 शिकायतों में चार का निस्तारण कराया गया, लंभुआ में एसडीएम विदुषी सिंह की मौजूदगी में सुनवाई के दौरान 140 शिकायतों में छह का निस्तारण कराया गया। कादीपुर में अपर जिलाधिकारी एस सुधाकरन की मौजूदगी में आई 160 शिकायतों में सात का निस्तारण कराया गया। अन्य को संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।