फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   diwali

खाली टेंट व सूनी मेजों तक सिमटा दीपावली मेला

Thu, 04 Nov 2021 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
diwali
9. सुल्तानपुर में पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में दीपावली मेले में पसरा सन्नाटा। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। डूडा व नगर पालिका की ओर से शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में शुरू हुआ दीपावली मेला अब खाली टेंट व सूनी मेजों तक सिमट गया है। दीपावली तक चलने वो इस आठ दिवसीय मेले में अब सिर्फ टेंट व मेजें ही बची हैं। डूडा व नगर पालिका के अधिकारियों ने भी यहां से किनारा कस लिया है। बुधवार को दिन भर कार्यक्रम स्थल पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर प्रत्येक नगर पालिका में डूडा व नगर पालिका की ओर से दीपावली मेले का शुभारंभ पिछले 28 अक्तूबर को किया गया था। मेले के आयोजन का उद्देश्य स्ट्रीट वेंडरों व महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त करना था। स्ट्रीट वेंडरों व महिला स्वयं सहायता समूहों की दुकानें लगाकर वहां पर उनके उत्पादों की बिक्री कराई जानी थी। मेले में भीड़ बढ़ाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन होने थे।
विज्ञापन

शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में भी डूडा व नगर पालिका की ओर से जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मेले का शुभारंभ किया गया। अधिकारियों के हटते आधे से अधिक दुकानदार चले गए। आठ दिवसीय मेला बृहस्पतिवार दीपावली के दिन बृहस्पतिवार तक होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को मेला स्थल पर खाली टेंट व सूनी मेजें दिखाई दीं। महज एक-दो लोग टहलते दिखाई दिए। मेला स्थल पर पहुंची महिला स्वयं सहायता समूह की एक महिला ने बताया कि दीपावली मेले में काफी नुकसान हुआ। अधिकारियों की उदासीनता से उत्पादों की बिक्री नहीं हुई। डूडा व नगर पालिका के अधिकारी कुछ बोलने का तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed