फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   diwali

इन मुहूर्तों में करें लक्ष्मी-गणेश पूजन

Thu, 04 Nov 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
diwali
इन मुहूर्तों में करें लक्ष्मी-गणेश पूजन
विज्ञापन

सुल्तानपुर। शहर के चौक स्थित हनुमानगढ़ी के पुजारी पं. रमाकांत पांडेय ने बताया कि लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:52 से 7:48 और देर रात्रि 12:20 से 2:35 बजे तक है। दीप पर्व बृहस्पतिवार को होने की वजह से बहुत से लोगों में सरसों के तेल का दीया जलाने को लेकर उहापोह में हैं। त्योहार को देखते हुए लोग दिवाली पर सरसों के तेल का दीपक जला सकते हैं।

लक्ष्मी-गणेश के पूजन में लगने वाली सामग्री
दूबेपुर विकास खंड के तिवारीपुर फतेहपुर गांव के स्थित शिव मंदिर के पुजारी पं. रामकिशोर त्रिपाठी ने बताया कि दीपावली पर्व में लक्ष्मी-गणेश का पूजन शुभ मुहूर्त में करना चाहिए। माता लक्ष्मी को लाल-गुलाबी या पीले रंग का रेशमी वस्त्र बहुत पसंद है। फल में श्रीफल, सीताफल, बेर, अनार व सिंघाड़े प्रिय हैं। सुगंध में केवड़ा, गुलाब व चंदन के इत्र का प्रयोग इनकी पूजा में अवश्य करें। अनाज में चावल व मिठाई में घर की बनी शुद्ध मिठाई उपयुक्त है। प्रकाश के लिए गाय का घी, मूंगफली या फिर तिली का तेल इनको शीघ्र खुश करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed