{"_id":"65c69b3b251618228a04ece9","slug":"divyang-shot-in-dispute-sultanpur-news-c-103-1-slp1002-109460-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मामूली बात में दिव्यांग को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मामूली बात में दिव्यांग को मारी गोली
Sat, 10 Feb 2024 03:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
चांदा (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र चांदा में रजवाड़े रामपुर फ्लाईओवर के पास शुक्रवार देर शाम मामूली बात को लेकर दिव्यांग युवक को गोली मार दी गई। गोली उसके बाएं हाथ में लगी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीपी कमैचा में भर्ती कराया गया। सीओ लंभुआ ने वारदात के बारे में स्थानीय पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली।
शुक्रवार देर शाम लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर रजवाड़े रामपुर फ्लाईओवर के निकट अंबेडकरनगर जिले के बभनगवां निवासी दिव्यांंग सत्यनारायन गौड़ (27) अपने गांव के ही कुछ लोगों के साथ आया था। यहां सत्यनारायन का उसके साथ में आए गांव के ही जय प्रकाश व रामजनम से विवाद हो गया।
आरोप है कि बात बढ़ने पर विपक्षियों ने उसको गोली मार दी। गोली उसके बाएं हाथ में लगी। घायल को आननफानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीपी कमैचा ले जाया गया। सरेशाम हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी लंभुआ अब्दुस सलाम भी पीपी कमैचा सीएचसी पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने घायल से घटना के बारे में जानकारी ली। घायल सत्यनारायन ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसे गांव के ही जय प्रकाश व रामजनम वाहन दिलाने के लिए चांदा लेकर आए थे। यहां जब उसने गाड़ी लेने से मना कर दिया तो जय प्रकाश ने उसका हाथ पकड़ लिया और राम जनम ने असलहे से गोली चला दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। सीओ ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।