फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Divisional Commissioner took stock of the preparations for the movement of pilgrims

Sultanpur News: मंडलायुक्त ने तीर्थयात्रियों के आवागमन की तैयारियों का लिया जायजा

Thu, 23 Jan 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 23 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner took stock of the preparations for the movement of pilgrims
मंडलायुक्त तैयारियों का जायजा लेते हुए
सुल्तानपुर। प्रयागराज महाकुंभ मेले के तीर्थयात्रियों के आवागमन की तैयारियों का बुधवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल व पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र प्रवीन कुमार ने जायजा लिया। डीएम व एसपी के साथ दोनों अधिकारियों ने प्रयागराज-अयोध्या मार्ग पर तीर्थयात्रियों के आवागमन, रात्रि निवास, ठहराव आदि की व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी कुमार हर्ष और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए रूट डायवर्जन की व्यवस्था के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। कूरेभार थाने में समीक्षा कर यातायात के दृष्टिगत रूट डायवर्जन तथा यात्रियों के निवास हेतु की गईं तैयारियों का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने 29 जनवरी को मौनी अमावस्या को लेकर ब्लाॅकवार श्रद्धालुओं काे चिह्नित कर परिवहन समेत अन्य व्यवस्थाएं पहले से करने का निर्देश दिया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed