फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Disturbed by the stray animals, the villagers did the highway jam

आवारा पशुओं से परेशान ग्रामीणों ने किया राजमार्ग जाम

Wed, 03 Jul 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Disturbed by the stray animals, the villagers did the highway jam
अमेठी। आवारा पशुओं से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को अमेठी प्रतापगढ़ मार्ग पर स्थित बदलापुर गांव के समीप राजमार्ग जाम कर दिया। घंटों बवाल के बाद सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। उसके बाद राजमार्ग का जाम खुला।
विज्ञापन

सरकार के कड़े निर्देश के बावजूद क्षेत्र में आवारा पशुओं से निजात नहीं मिल पा रही है। झुंड के झुंड आवारा पशु किसानों की फसलें तबाह कर रहे हैं।
आवारा पशुओं से परेशान थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव बदलापुर के समीप ग्रामीणों ने ढखवा-जगदीशपुर राजमार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने राजमार्ग बाधित कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी रामशंकर, सीओ पीयूषकांत राय मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से बात कर तत्काल आवारा पशुओं को गो-संरक्षण केंद्र पहुंचाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद ग्रामीण शांत हुए और राजमार्ग पर आवाजाही बहाल हुई। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एसडीएम ने बताया कि आवारा पशुओं को लेकर ग्रामीणों ने राजमार्ग बाधित किया था। आवारा पशुओं को पकड़कर गो संरक्षण केंद्र पहुचाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed