फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   District teachers to shine with the 'Sikho-Sikhao' Award.

Sultanpur News: सीखो-सिखाओ अवॉर्ड से चमकेंगे जिले के शिक्षक

Wed, 09 Sep 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 09 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
District teachers to shine with the 'Sikho-Sikhao' Award.
सुल्तानपुर। जिले के 2061 परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और नए प्रयोग करने वाले शिक्षकों व विद्यालयों को प्रदेश स्तर पर पहचान मिलने का मौका है। ‘सीखो-सिखाओ अवॉर्ड’ के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। पात्र प्रतिभागी 20 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों का चयन पांच अलग-अलग श्रेणियों में किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि योजना की जानकारी जिले के सभी विद्यालयों, शिक्षकों, ग्राम पंचायतों और बीआरसी को दी जा रही है। अधिक से अधिक पात्र प्रतिभागियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं। बताया कि अवॉर्ड का उद्देश्य सिर्फ उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करना नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाना है।
विज्ञापन

बताया कि शिक्षा में नवाचार करने वाले शिक्षक, बेहतर कार्य करने वाले विद्यालय, शिक्षा के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली ग्राम पंचायतें और बीआरसी इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। बालिका शिक्षा श्रेणी में प्रदेश स्तर पर एक विजेता का चयन होगा, जबकि अन्य चार श्रेणियों में चार विजेता और चार उपविजेता चुने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच श्रेणियों में मिलेगा पुरस्कार
शिक्षक पुरस्कार: विजेता को एक लाख और उपविजेता को 50 हजार रुपये।
विद्यालय पुरस्कार: विजेता को तीन लाख और उपविजेता को एक लाख रुपये।
ग्राम पंचायत पुरस्कार: विजेता को तीन लाख और उपविजेता को एक लाख रुपये।
बीआरसी पुरस्कार: विजेता को तीन लाख और उपविजेता को एक लाख रुपये।
बालिका शिक्षा पुरस्कार: प्रदेश स्तर पर एक विजेता को तीन लाख रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed