{"_id":"69161ad4e58c6d8cba0ba02e","slug":"district-students-won-in-debate-competition-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-144394-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में जिले की छात्राओं ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में जिले की छात्राओं ने बाजी मारी
Thu, 13 Nov 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तपुर। मंडल स्तरीय डॉ. संपूर्णानंद वाद-विवाद प्रतियोगिता में सुल्तानपुर ने पहला स्थान हासिल किया। महिला सशक्तीकरण भ्रम एवं यथार्थ विषय पर बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या के सभागार में प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें श्रीराम इंटर कॉलेज जलालपुर बखरा दोस्तपुर की छात्रा सौम्या सिंह ने पक्ष और एकता पांडेय ने विपक्ष में अपने विचार रखे।
दोनों को प्रथम स्थान मिला। इसी विद्यालय की छात्रा लाडली तिवारी ने पक्ष व मोनी ने विपक्ष में अपने विचार रखकर मंडल स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह और सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटाशंकर यादव ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया और शुभकामनाएं दी। संवाद