फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   District players sweating to make place in Olympics

Sultanpur News: ओेलंपिक में जगह बनाने के लिए पसीना बहा रहे जिले के खिलाड़ी

Mon, 23 Jun 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 23 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
District players sweating to make place in Olympics
पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास करते ​खिलाड़ी। (फाइल फोटो)
सुल्तानपुर। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस खेल प्रेमियों के दिलों में एक खास जगह रखता है। सभी आयु वर्ग के लोगों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए सक्रिय जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देता है। इस प्रतियोगिता में भाग लेना हर खिलाड़ी का सपना होता है।
विज्ञापन

जिले में एथलेटिक्स, हैंडबॉल, तैराकी, बैडमिंटन, हॉकी, हैंडबॉल, कुश्ती में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। अब इनका सपना ओलंपिक में खेलने का है। इसके लिए खिलाड़ी मैदान में पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन

पीपी कमैचा की सोनाक्षी एथलेेटिक्स की खिलाड़ी हैं। लंबी कूद व 200 मीटर की दौड़ में राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर चुकी हैं। वर्तमान समय में अयोध्या के डाभासेमर स्पोर्ट्स हॉस्टल में रहकर आगे का अभ्यास कर रही हैं। ओलंपिक खेलने का सपना लेकर मैदान में अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉकी में जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवानेे वाली शहर के आदर्शनगर की सोनल तिवारी राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है। टेबल टेनिस खिलाड़ी नेहा का पढ़ाई के दौरान आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में चयन हो गया था। माध्यमिक स्कूल नेशनल के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। खेल निदेशालय की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करने का माैका मिला।
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओें में प्रतिभाग करने वाले हैंडबॉल खिलाड़ी विजय नरायन सेन पंत स्टेडियम में नियमित अभ्यास करते हैं। खिलाड़ियों ने बताया कि ओलंपिक में खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता हैं। इस सपने को पूरा करने के लिए वह मैदान में पसीना बहा रहे हैं, उम्मीद जताई कि वह भी ओलंपिक में पहुंचकर जिले का नाम रोशन करेंगे।


ओलंपिक के लिए तैयार किए जा रहे खिलाड़ी
स्टेडियम में अभ्यास करने वाले कई खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उम्दा प्रदर्शन कर चुके हैं। अब उन्हें ओलंपिक के लिए तैयार किया जा रहा है। कोचों को विशेष निर्देश दिए गए हैं, तैयारी में संसाधन आड़े नहीं आएगा।-
राजेश सोनकर, जिला क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed