फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   District Panchayat received Pt Deendayal Upadhyay Empowerment Award

जिला पंचायत को मिला पं. दीनदयाल उपाध्याय सशक्तिकरण सम्मान

Fri, 11 Sep 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat received Pt Deendayal Upadhyay Empowerment Award
सुल्तानपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना में सूबे में पहला स्थान हासिल करने वाली जिला पंचायत को प्रधानमंत्री की ओर से भेजा गया स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र मिल गया। शुक्रवार को आयोजित जिला पंचायत की सामान्य बैठक में सूबे में पहला स्थान लाने के सहयोग में डीडीसी भी सम्मानित किए गए। इसके साथ ही सदन ने पंचायतराज विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों में बनाए जा रहे पंचायत भवनों व सामुदायिक शौचालय के प्रस्ताव की स्वीकृति दे दी।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत को दीनदयाल उपाध्याय योजना का पहला पुरस्कार पाने के उपलक्ष्य में बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने वाली सुल्तानपुर जिला पंचायत को दीनदयाल योजना का प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेजकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

आयोजित बैठक में अपर मुख्य अधिकारी उदयशंकर सिंह ने जिला पंचायत सदस्यों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, विधायक सूर्यभान सिंह, सपा विधायक अबरार अहमद ने जिला पंचायत सदस्य अजय जायसवाल, यशभद्र सिंह मोनू, रामशंकर समेत अन्य को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने विधायकों को भी स्मृति चिह्न दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष व अपर मुख्य अधिकारी ने कहा कि सभी के सहयोग से ही जिला पंचायत सूबे में पहला स्थान प्राप्त करने में सफल रही। इसी का नतीजा है कि प्रधानमंत्री ने जिला पंचायत को सम्मानित किया है।
बैठक का संचालन करते हुए अपर मुख्य अधिकारी उदयशंकर सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार से जिला पंचायत को मिलने वाली धनराशि के बारे में जानकारी दी। सदस्यों ने उसके बिंदुुओं पर चर्चा की। बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भवन निर्माण की उपविधि जिले में लागू हो गई है।
इसके साथ ही पंचायतराज विभाग व मनरेगा से संयुक्त रूप से ग्राम पंचायतों में बनाए जा रहे 986 सामुदायिक प्रसाधनों व 389 पंचायत भवनों की कार्ययोजना व लेबर बजट का प्रस्ताव रखा गया। जिला पंचायत सदस्यों ने चर्चा के बाद उसका अनुमोदन कर दिया।

मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन के पर्यवेक्षण में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सूर्यभान सिंह ने जिला पंचायत के कार्यों की सराहना की। प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि सभी जिला पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed