{"_id":"60d0d10e8ebc3e09c65d09f4","slug":"district-panchayat-member-met-sp-to-conduct-fair-elections-sultanpur-news-lko5835209133","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को एसपी से मिलीं जिपंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को एसपी से मिलीं जिपंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ने विरोधी प्रत्याशियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा सत्ता के इशारे पर उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं, लेकिन वे इससे डरने वाली नहीं हैं।
वे अपना नहीं, जिले का विकास करने आईं हैं। सोमवार को एसपी से मिलने के बाद वे पत्रकारों से मुखातिब थीं।
वार्ड संख्या 24 की जिला पंचायत सदस्य व जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रत्याशी अर्चना सिंह इसौली के पूर्व विधायक चंद्र भद्र सिंह और धनपतगंज के पूर्व प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू की छोटी बहन हैं।
सोमवार को अर्चना सिंह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि शासन सत्ता के दबाव में विपक्षी प्रत्याशी की ओर से उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
उनके समर्थित सदस्यों को मेरे पक्ष में मतदान नहीं करने के लिए लगातार धमकियां दी जा रही हैं। ऐसा न करने पर समर्थित सदस्यों को फर्जी मुकदमों में जेल भेजने की धमकी दी जा रही है।
अर्चना ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि उनके भाई चंद्रभद्र सिंह सोनू और यशभद्र सिंह मोनू को भी जेल भेजने की धमकी दी जा रही है, ताकि ये लोग आराम से जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हो सकें।
अर्चना ने कहा कि वे किसी से डरने वाली नहीं हैं। विधायकों को विकास करना चाहिए लेकिन वे बदला लेने में जुटे हैं। मेरे साथ पक्षपात रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने सांसद और विधायक को कहा कि वे उनकी बेटी की उम्र की हैं उन्हें परेशान न करें।
सुरक्षा लेने से किया इन्कार: एसपी
सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने अर्चना के शिकायती पत्र पर उन्हें भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव के प्रति आश्वास्त किया। एसपी ने कहा कि हर जिला पंचायत सदस्यों की तरह उन्हें भी दो पुलिस कर्मी सुरक्षा के लिए दिए गए लेकिन उन्होंने लेने से इन्कार कर दिया है।