फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   District hospital a bribe hub : Srikant

जिला अस्पताल घूसखोरी का अड्डा: श्रीकांत

Thu, 25 May 2017 10:23 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 25 May 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
District hospital a bribe hub : Srikant
सीएमएस को फटकारा - फोटो : अमर उजाला

जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को खामियों का अंबार मिला। मरीजों के पर्चे पर बाहर की दवाइयां लिखी मिलीं। मरीजों का दर्द सुन मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने सीएमएस को जमकर फटकार लगाई। कहा कि जिला अस्पताल को घूसखोरी का अड्डा बना रखा है। 100 दिन बाद योगी सरकार एक्शन में आएगी, तब किसी को बख्शा नहीं जाएगा। करीब घंटे भर के निरीक्षण के बाद ऊर्जा मंत्री दूबेपुर ब्लॉक के परऊपुर में आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकल गए।  

विज्ञापन


     
 बृहस्पतिवार की दोपहर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। मंत्री को अस्पताल में देख स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। मंत्री ने इमरजेंसी कक्ष, ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने पहुंचे मरीजों से बात की। धराएं गांव की रहने वाली अनवरी खान और उनकी बहन ने मंत्री श्रीकांत शर्मा को दवा की पर्ची दिखाते हुए बताया कि चिकित्सक ने बाहर की दवाएं लिखी हैं। हमने ये दवाएं बाहर से 230 रुपये में खरीदी हैं।
विज्ञापन


बाहर की दवा लिखा पर्चा देखते ही मंत्री का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। साथ में मौजूद सीएमएस डॉ. जलालुद्दीन को फटकार लगाते हुए कहा कि अस्पताल को घूसखोरी का अड्डा बना रखे हो। मरीजों को अस्पताल की दवाएं नहीं लिखी जा रही हैं। मामूली से पैर के दर्द में बाहर की महंगी दवाएं लिखी जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed