{"_id":"68682342b8114aa7bf0e014a","slug":"digital-x-ray-machine-is-not-working-patients-returned-disappointed-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-136393-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डिजिटल एक्सरे मशीन खराब, निराश हो लौटे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डिजिटल एक्सरे मशीन खराब, निराश हो लौटे मरीज
Sat, 05 Jul 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
मशीन खराब होने के बाद बंद पड़ा एक्सरे विभाग। -संवाद
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में लगी डिजिटल एक्सरे मशीन में तकनीकी गड़बड़ी आने के चलते शुक्रवार को जांच नहीं हो सकी। इससे मरीजों को काफी दिक्कत हुई। एक्सरे जांच कराने आए करीब 150 मरीजों को लौटना पड़ा। बाहर एक्सरे कराने पर डेढ़ गुना शुल्क वसूला गया।
पुरानी बिल्डिंग में संचालित एक्सरे मशीन बृहस्पतिवार को खराब हो गई लेकिन इसकी जानकारी मरीजों को नहीं थी। इसके चलते शुक्रवार को जांच कराने पहुंचे लोगों को निराशा हाथ लगी और उन्हें वापस हाेना पड़ा कुछ ने बाहर से जांच कराकर इलाज कराया।
शुक्रवार को जांच कराने पहुंचीं पांडेय का पुरवा निवासी सविता ने बताया कि उनके बेटे के पैर में चोट लगी थी, दर्द के कारण बाहर से एक्सरे जांच कराई। इसके एवज में 300 के बजाय 450 रुपये लिए गए। सैदपुर से आए मुनव्वर ने बताया कि एक घंटे परची लेने में लग गए।
विज्ञापन
डॉक्टर ने चेस्ट की एक्सरे जांच कराने के लिए लिखा। यहां मशीन खराब होने से जांच नहीं हो पा रही है। रिपोर्ट न दिखाने पर समुचित इलाज नहीं हो पाएगा। गांव से आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।
डिजिटल एक्सरे मशीन से होती हैं ये जांच
मेडिकल काॅलेज में अत्याधुनिक डिजिटल एक्सरे मशीन लगी है। इससे सीना, कमर, कूल्हा, कंधा, गर्दन व पेट सहित दुर्घटना में घायल और वार्ड में भर्ती मरीजों की जांच होती है। यहां इमरजेंसी के मरीजों की भी जांच होती है।
एक्सरे मशीन के सॉफ्टवेयर में खराबी आने से जांच बंद है। इंजीनियर को बुलाया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही सही हो जाएगी।
-डॉ. आरके मिश्रा, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज