फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Difficulties of elderly and respiratory patients increased due to cold

Sultanpur News: ठंड से बढ़ी बुजुर्ग व सांस रोगियों की मुश्किलें

Wed, 25 Dec 2024 09:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 25 Dec 2024 09:26 PM IST
विज्ञापन
Difficulties of elderly and respiratory patients increased due to cold
मरीजों का उपचार करते डॉक्टर
सुल्तानपुर। ठंड ने बुजुर्ग और सांस रोगियों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। जिले के सरकारी अस्पतालों में लगातार सांस रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में 1324 मरीजों ने पंजीकरण करवाया। जबकि, 452 पुराने मरीजों ने इलाज कराया। इनमें से सांस और हृदय रोगियों की तादाद करीब 135 रही।
विज्ञापन

तापमान में गिरावट आने से कई तरह की परेशानियां आ रही हैं। काला दमा व अस्थमा मरीजों के लिए स्थिति ज्यादा खराब है। मेडिकल कॉलेज में सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. आर धीरेंद्र ने बताया कि ठंड बढ़ने से दमा व अस्थमा मरीजों की संख्या में करीब 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सर्दियों के चार महीने सांस रोगियों के लिए खतरनाक होते हैं। सांस फूलने की समस्या आम होती है। खांसी की समस्या भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

टहलते वक्त सिर ढक कर रखें
फिजीशियन डॉ. एसी गुप्ता ने बताया कि गांवों में ज्यादातर लोग आग जलाकर बैठते हैं। धुएं से भी सांस की समस्या आती है। धूल-मिट्टी भी सांस रोगियों के लिए काफी परेशानी पैदा करती है। उन्होंने कहा कि सुबह टहलने जाते समय सिर को ढककर रखें। सर्दी से बचने के लिए ठीक प्रकार से गर्म कपड़े पहनें। कमरे की सभी खिड़की और दरवाजे बंद न करें, इससे सांस लेने में परेशानी हो सकती है।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन  करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed