फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Difficulties in getting farmer registry made did not reduce

Sultanpur News: फार्मर रजिस्ट्री बनवाने में कम नहीं हुईं दुश्वारियां

Fri, 07 Feb 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 07 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Difficulties in getting farmer registry made did not reduce
सुल्तानपुर। जिले में पांच लाख 27 हजार से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री होनी है। सर्वर की धीमी गति रजिस्ट्री में बाधक बनी हुई है। साथ ही आधार और खतौनी में किसानों के नाम की गड़बड़ी दूर नहीं हो पा रही है। इस वजह से किसानों को प्रतिदिन जनसुविधा केंद्रों पर चक्कर काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करौंदीकलां विकास खंड समेत सभी 14 ब्लॉक क्षेत्रों के किसानों को फार्मर रजिस्ट्री में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कभी सर्वर की समस्या तो कहीं नाम मिसमैच से दिक्कत आ रही है। कई जगहों पर किसानों के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जनसुविधा केंद्र संचालक बता रहे हैं कि किसानों को बुलाकर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा है। किसानों से निर्धारित शुल्क 15 रुपये ही लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने बताईं समस्याएं
करौंदीकलां विकास खंड के प्रतापपुर सुलेमपुर गांव निवासी संदीप ने बताया कि मंगलवार को जनसुविधा केंद्र पर फार्मर रजिस्ट्री कराने गए। पता चला कि आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है। जिससे ओटीपी नहीं आ रही है। आधार से मोबाइल नंबर लिंक कराने के लिए 100 रुपये खर्च करना पड़ेगा। सुषमा देवी फार्मर रजिस्ट्री के लिए सीएससी पर पहुंची थी। बताया कि आधार कार्ड में नाम गलत हो गया है। आधार कार्ड में सबसे पहले नाम संशोधन करवाना पड़ेगा। इसी तरह की समस्या सियाराम, मनोज कुमार, रामफेर और आलोक कुमार की भी है। बताया कि आधार से खतौनी में दर्ज नाम भिन्न है।


दूर कराई जा रही समस्या
नायब तहसीलदार घनश्याम भारतीय ने बताया कि किसानों की फार्मर रजिस्ट्री में आ रही अड़चनों को दूर कराया जा रहा है। इसके लिए जनसुविधा केंद्र संचालकों को फार्मर रजिस्ट्री व आधार कार्ड में सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed