फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   dhan Khareed

सत्यापन में अटका 2305 किसानों का हजारों क्विंटल धान

Wed, 08 Dec 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
dhan Khareed
सुल्तानपुर में स्थित धान क्रय केंद्र। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। प्रशासनिक अधिकारी ही किसानों के धान बेचने की राह में रोड़ा बनकर सामने आए हैं।अधिकारियों की ओर से नाम व भूमि का सत्यापन नहीं किए जाने से जिले के 2305 किसानों का हजारों क्विंटल धान बिक्री के लिए अटका है। सत्यापन के अभाव में किसान अपना धान सरकारी क्रय केंद्रों पर नहीं बेच पा रहे हैं। बिक्री के अभाव में शासन के समर्थन मूल्य का लाभ उन्हें मौके पर नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

शासन ने धान खरीद में गड़बड़ी रोकने लिए 100 क्विंटल से अधिक मात्रा में धान बेचने वाले पंजीकृत किसानों के नाम व भूमि के सत्यापन का आदेश दिया है। आदेश के तहत शासन ने 100 से 300 क्विंटल तक धान बेचने वाले पंजीकृत किसानों के नाम व भूमि के सत्यापन की जिम्मेदारी संबंधित तहसीलदारों व उपजिलाधिकारियों को दी है। इसके ऊपर की मात्रा के सत्यापन का निर्देश एडीएम स्तर के अधिकारियों को दिया गया है। शासन की ओर से गड़बड़ी रोकने के लिए जारी किया गया यह आदेश किसानों के गले की फांस बना है।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक जिले में 100 क्विंटल से अधिक मात्रा में अपना धान बेचने के लिए अभी तक 2305 किसानों ने पंजीकरण कराया है। अभी तक तहसीलदार, उपजिलाधिकारियों व अपर जिलाधिकारी की ओर से किसानों के नाम व भूमि का सत्यापन नहीं किए जाने से किसान रबी की बोआई के मौके पर अपनी गाढ़ी कमाई का धान क्रय केंद्रों पर नहीं बेच पा रहे हैं। इसकी वजह से किसानों को शासन के समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सत्यापन नहीं किए जाने से बड़े काश्तकार परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम, एसडीएम व तहसीलदार स्तर पर लटका सत्यापन
आंकड़ों के मुताबिक 2305 किसानों के नाम व भूमि का सत्यापन किया जाना है। इसमें अपर जिलाधिकारी स्तर से जिले की सभी तहसीलों के 130 किसानों, पांचों तहसीलों के उपजिलाधिकारियों की ओर से 1724 किसानों व पांचों तहसीलदारों की ओर से 451 किसानों के नाम व भूमि का सत्यापन किया जाना है। सत्यापन नहीं होने से ये किसान अपना हजारों क्विंटल धान नहीं बेच पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed