{"_id":"6180319822b8894bc86917f1","slug":"dhan-khareed-sultanpur-news-lko602811173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रहे पीसीएफ के 24 धान क्रय केंद्र, अन्य केंद्रों पर हुई खानापूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद रहे पीसीएफ के 24 धान क्रय केंद्र, अन्य केंद्रों पर हुई खानापूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। किसानों से धान की सरकारी खरीद को पहले दिन झटका लगा है। सचिवों की हड़ताल से पहले दिन ही 24 क्रय केंद्र बंद रहे। अन्य केंद्रों पर संचालन की सिर्फ खानापूरी हुई। धान खरीद को लेकर कुछ केंद्रों पर अव्यवस्थाएं हावी रहीं। इसकी वजह से किसी केंद्र पर बोहनी नहीं हुई। दिन भर क्रय केंद्र सूने रहे।
धान खरीद के लिए जिले में चार एजेंसियों के 41 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें जिला खाद्य एवं विपणन विभाग के 14, पीसीएफ के 24, भारतीय खाद्य निगम का दो व मंडी समिति का एक केंद्र बनाया गया है। इसमें पीसीएफ के सर्वाधिक 24 केंद्र बनाए गए हैं। शासन ने किसानों से धान की खरीद के लिए इस बार एक लाख दो हजार मीट्रिक टन लक्ष्य निर्धारित किया है। जिला प्रशासन ने चारों खरीद एजेंसियों में लक्ष्य का बंटवारा कर दिया है।
शासन के निर्देश पर सोमवार से सभी क्रय केंद्रों को खोलने की तैयारी की गई थी लेकिन सचिवों की हड़ताल से 24 सेंटर बंद रहे। विपणन विभाग से संचालित कुछ क्रय केंद्रों का सोमवार को जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विनीता मिश्रा ने जायजा लिया। निरीक्षण में उन्होंने कर्मचारियों को किसानों से धान खरीद करने का निर्देश दिया। हालांकि उनके निरीक्षण के समय भी कोई किसान केंद्र पर नहीं पहुंचा।