फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Devotees gathered for Jalabhishek, Bhole's cheers echoed

Sultanpur News: जलाभिषेक के लिए उमड़े भक्त, गूंजे भोले के जयकारे

Wed, 05 Jul 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 05 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered for Jalabhishek, Bhole's cheers echoed
सावन माह के पहले दिन शिवालयों व घरों हुआ रुद्राभिषेक
विज्ञापन

सुल्तानपुर। सावन माह के पहले दिन मंगलवार को शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। सुबह से ही शहर से लेकर गांवों तक गजब का उत्साह दिखा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, फल-फूल, दूध, दही, शहद आदि अर्पित किया। भक्तों के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। शिवभक्तों ने घरों व मंदिरों में रुद्राभिषेक भी कराया।
शहर के सीताकुंड स्थित शिव मंदिर, कल्पवृक्ष पारिजात धाम, शाहगंज चौराहा स्थित शिव मंदिर, विनोवापुरी, दरियापुर, नवीपुर, पंचरास्ता, करौंदिया, निरालानगर के शिव मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक और पूजा-पाठ किया। कल्पवृक्ष सेवा समिति के अध्यक्ष अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि मंदिर में सोमवार को ही साफ-सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया था। लंभुआ तहसील क्षेत्र के बाबा जनवारीनाथ धाम पर सावन के पहले दिन बड़ी संख्या में भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके अलावा धोपाप स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में भी स्फटिक शिवलिंग पर भी जल चढ़ाया। मंगलवार का दिन होने की वजह से भक्तों ने हनुमानजी का भी दर्शन-पूजन किया। धम्मौर क्षेत्र के धरमैतेपुर गांव में प्राचीन महेशनाथ धाम है। सावन के पहले दिन स्थानीय लोगों के अलावा दूरदराज से आए भक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाकर प्रार्थना की। दूबेपुर क्षेत्र के तिवारीपुर फतेहपुर गांव में स्थित शिव मंदिर में लाउडस्पीकर से दिनभर भगवान शिव के भजन गूंजते रहे।
विज्ञापन



सोमवार को पूजा का विशेष महत्व

शहर के चौक स्थित हनुमानगढ़ी के पुजारी पं. रमाकांत पांडेय ने बताया कि पुराणों के अनुसार, सावन में भोलेनाथ की पूजा, अभिषेक, स्तुति व मंत्र जाप का विशेष महत्व है। खासकर सावन में सोमवार के दिन महादेव की आराधना से शिव और शक्ति दोनों प्रसन्न होती हैं। इनकी कृपा से दैहिक, दैविक व भौतिक कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। निर्धन को धन और निसंतान को संतान की प्राप्ति होती है। कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार आठ सोमवार
दूबेपुर क्षेत्र के तिवारीपुर फतेहपुर गांव स्थित शिव मंदिर के पुजारी पंडित रामकिशोर त्रिपाठी कहते हैं कि इस बार अधिकमास लगने से सावन का महत्व और अधिक बढ़ गया है। आठ सोमवार पड़ रहे हैं। 31 अगस्त को सावन माह समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed